रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 34 पुलिसकर्मियों के तबादले, थानों और क्राइम ब्रांच में नई पोस्टिंग

  रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने गुरुवार (6 अगस्त) को 34 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह बदलाव थानों और अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) में कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। जारी आदेश के अनुसार तबादला सूची में 1 सब-इंस्पेक्टर (SI), 3 सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सहित प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कुल 34 पुलिसकर्मी शामिल हैं। आदेश के तहत कई पुलिसकर्मियों को क्राइम ब्रांच से विभिन्न थाना क्षेत्रों में तथा कई को थानों से क्राइम ब्रांच में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस कमिश्नरेट […]

रायपुर पुलिस कमिश्नर का दफ्तर डेढ़ माह में ही शिफ्ट, अब सिविल लाइंस के सी-3 बंगले में

  रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और पूरा कमिश्नरेट सीविल लाइंस में सी-3 बंगले में शिफ्ट हो गया है। यह बंगला पहले डिप्टी सीएम विजय शर्मा को अलॉट था। अब उनका निवास और ऑफिस नवा रायपुर के मंत्री बंगले में स्थानांतरित होने की सूचना है। पुराने ज़िला पंचायत परिसर में पहले पुलिस कमिश्नर के दफ्तर से पहले संभाग कमिश्नर का कार्यालय था। कमिश्नरेट बनने के बाद उनका दफ्तर इसी परिसर के पीछे चला गया था, लेकिन अब सूत्रों के अनुसार यह फिर से सामने आ जाएगा। नए सी-3 बंगले में डॉ. संजीव शुक्ला के अलावा एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले भी अपनी ड्यूटी संभालेंगे।