#प्रदेश

रायपुर में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक कई रास्ते रहेंगे बाधित

Advertisement Carousel

० इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक निकलेगी यात्रा, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

रायपुर। राजधानी रायपुर में 10 अगस्त 2026 को इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए रूट डायवर्जन जारी किया है।

सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक प्रभावित रहेगा यातायात

तिरंगा यात्रा के दौरान इंडोर स्टेडियम → गणेश मंदिर तिराहा → बूढ़ापारा बिजली ऑफिस → नगर निगम भवन के सामने रोड → महिला थाना चौक → फायर ब्रिगेड चौक → सुभाष स्टेडियम तक का मार्ग आम यातायात के लिए बाधित रहेगा।

इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल
0 बूढ़ेश्वर चौक से बूढ़ापारा बिजली ऑफिस की ओर जाने वाले वाहन परिक्रमापथ, पुलिस लाइन गेट और कालीबाड़ी मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे।
0 शास्त्री चौक से महिला थाना की ओर आने वाले वाहन बंजारी चौक, राजभवन चौक, कालीमाई तिराहा, ओसीएम चौक और कालीबाड़ी मार्ग से जा सकेंगे।
0 कालीबाड़ी से कोतवाली चौक की ओर जाने वाले वाहन महिला थाना चौक, ओसीएम चौक, काली माता मंदिर तिराहा, राजभवन चौक और घड़ी चौक मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।
0 कोतवाली से कालीबाड़ी और सदर बाजार से बूढ़ापारा जाने वाले वाहन सदर बाजार, कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती, बूढ़ेश्वर चौक और पुलिस लाइन गेट होकर जा सकेंगे।

तिरंगा यात्रा में आने वालों के लिए पार्किंग

यात्रा में शामिल होने वाले नागरिक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कर इंडोर स्टेडियम तक पैदल पहुंच सकेंगे।

निर्धारित पार्किंग स्थल:

बूढ़ा तालाब गार्डन
इंडोर स्टेडियम के पीछे मैदान
परिक्रमा पथ, बूढ़ा तालाब
महाराजबंद तालाब की ओर निर्धारित पार्किंग स्थल

यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि 10 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तिरंगा यात्रा के निर्धारित मार्ग पर जाने से बचें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए डायवर्जन रूट का इस्तेमाल करें।

बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए वाहन चालक धैर्य और सावधानी से वाहन चलाएं तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।