रायपुर में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक कई रास्ते रहेंगे बाधित
० इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक निकलेगी यात्रा, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान रायपुर। राजधानी रायपुर में 10 अगस्त 2026 को इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए रूट डायवर्जन जारी किया है। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक प्रभावित रहेगा यातायात तिरंगा यात्रा के दौरान इंडोर स्टेडियम → गणेश मंदिर तिराहा → बूढ़ापारा बिजली ऑफिस → नगर निगम भवन के सामने रोड → महिला थाना चौक → फायर ब्रिगेड चौक → […]



