#Uncategorized

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आत्मसमर्पित नक्सलियों के हाथों में अब हुनर और रोजगार, हाथकरघा उद्योग से जुड़ेंगे 160 हितग्राही…

० ग्रामोद्योग मंत्री गजेंद्र यादव जी के मार्गदर्शन में सचिव राजेश सिंह राणा द्वारा बस्तर संभाग के 8 नक्सल पुनर्वास केंद्रों में प्रशिक्षण एवं नई बुनाई के लिए 54.40 लाख रुपये की परियोजना को स्वीकृत…
रायपुर। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार तथा गजेन्द्र यादव ,ग्रामोद्योग मंत्री के मार्गदर्शन पर ग्रामोद्योग विभाग के सचिव एवं प्रबंध संचालक राजेश सिंह राणा (आई.ए.एस.) के द्वारा बस्तर संभाग अपनी समृद्ध जनजाति संस्कृति, प्राकृतिक संपदा, लोक परंपराओं, वन उत्पादों, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा तथा पर्यटन के  लिए प्रसिद्ध है। विगत् वर्षों में बस्तर संभाग नक्सल प्रभावित होने के कारण विकास कार्यों को अपेक्षित गति प्राप्त नही हो सकी थी, किन्तु शासन के प्रयासो से संभाग में नक्सली गतिविधि समाप्त हुई है तथा बस्तर के युवा मुख्यधारा में लौटे है, जिनमें नक्सली आंदोलन में शामिल अनेक आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शासन द्वारा 08 नक्सल पुनर्वास केन्द्र की स्थापना की गई है। इन पुनर्वास केन्द्रों में बस्तर के मुख्य धारा में लौटे युवक एवं युवतियों को ग्रामोद्योग के हाथकरघा उद्योग के गतिविधियों में शामिल कर उन्हें नियमित रोजगार से संलग्न किये जाने हेतु संभाग के विभिन्न जिलों में संचालित नक्सल पुनर्वास केन्द्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जावेगा।
         बस्तर संभाग के सभी 7 जिलों में संचालित 08 पुर्नवास केन्द्रों में आत्मसमर्पित नक्सलियों में से कुल 160 हितग्राहियों को ग्रामोद्योग संचालनालय हाथकरघा द्वारा संचालित समग्र हाथकरघा विकास योजनान्तर्गत नवीन बुनाई प्रशिक्षण के लिए 20 हितग्राहियों के लिए 6.80 लाख रू. प्रति प्रशिक्षण केन्द्र के मान से कुल 08 पुर्नवास केन्द्रो के लिए कुल राशि रू. 54.40 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
क्र. जिला विकासखण्ड पुर्नवास केन्द्र का नाम लाभान्वित हितग्राही स्वीकृत राशि
1 कांकेर भानुप्रतापपुर नक्सल पुनर्वास केन्द्र चोंगल 20 6.80 लाख
2 नारायणपुर नारायणपुर नक्सल पुनर्वास केन्द्र गरांजी 20 6.80 लाख
3 कोण्डागांव कोण्डगांव नक्सल पुनर्वास केन्द्र देवखरगावं 20 6.80 लाख
4 दंतेवाड़ा दंतेवाड़ा नक्सल पुनर्वास केन्द्र लाइवलिहूड कालेज 20 6.80 लाख
5 दंतेवाड़ा दंतेवाड़ा नक्सल पुनर्वास केन्द्र आरसेटी 20 6.80 लाख
6 सुकमा सुकमा नक्सल पुनर्वास केन्द्र  कुम्हाररास 20 6.80 लाख
7 बीजापुर बीजापुर नक्सल पुनर्वास केन्द्र बीजापुर 20 6.80 लाख
8 बस्तर जगदलपुर नक्सल पुनर्वास केन्द्र  लाइवलिहूड कालेज 20 6.80 लाख
योग:-16054.40 लाख
उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के उपरान्त प्रशिक्षित हितग्राहियों की सहकारी समिति गठित कर उन्हे छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के उत्पादन कार्यक्रम से जोड़ा जायेगा तथा उन्हे बाजारोउन्मुख उत्कृष्ट उत्पादन एवं विपणन के माध्यम से नियमित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेगे।