कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य दीपावली मिलन एवं समाज के 98 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षामण्डल, आशीर्वाद भवन,बैरन बाजार,रायपुर द्वारा भवय दीपावली मिलन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद बृजमोहन अग्रवाल,छत्तीसगढ़ आदिवासी,स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड केउपाध्यक्ष अंजय शुक्ला,रायपुर के दक्षिण विधायक सुनील सोनी,पूर्व पुलिस अधिकारी अनिल कुमारबाजपेई अध्यक्ष तेलंगाना ब्राह्मण समाज हैदराबाद, रायपुर पुलिस कमीशनर संजीव शुक्ला, पार्षद अमर गिदवानी भी सम्मिलित रहें।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों,पदाधिकारियों एवं विशिष्ट सदस्यों केद्वारा पं. रविशंकर शुक्ल जी की मूर्ति एवं भगवान परशुराम जी के छायाचित्र परमाल्यार्पण किया गया। अतिथियों का सम्मान अध्यक्ष सुरेश मिश्रा,सचिव राजकुमार दीक्षित,उपाध्यक्ष द्वय श्रीमती नीता अवस्थी,संजय अवस्थी,सहसचिव द्वय प्रमोद मिश्रा,अनुराग पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सामाजिक मिलन समारोह में आर्थिक रूपसे कमजोर सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति महत्वपूर्ण है। सबसे सच्ची सेवा है निर्धनपरिवारों की सहायता, कन्याविवाह में सहयोग एवं शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक सहायता है। श्री अंजय शुक्ला नेब्राह्मण समाज के प्रतिभावान जन नेताओं के योगदान का स्मरण किया। श्री वाजपेई नेसामाजिक संबंधों और एकता पर सदैव सक्रिय करने मार्गदर्शन दिया। पुलिस कमिश्नर श्रीसंजीव शुक्ला ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि छात्र जीवन के अनुभव साझाकिया। प्रतिभावान बच्चों को सुझाव दिए कीबचपन से प्रथम आने का प्रयास करना चाहिए। महिला मंडल द्वारा भव्य सांस्कृतिककार्यक्रम अष्ट लक्ष्मी नृत्य नाटिका एवं गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति दी।
आकर्षक वेशभूषाओं में साक्षात भगवान स्वरूप महिलाएं दर्शकों को मंत्रमुग्ध करदिया। इस अवसर पर नवनिर्मित चार कमरों का सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने लोकार्पणकि। कमरों का निर्माण सांसद एवं विधायक निधि के किया गया। अध्यक्ष सुरेश मिश्रा नेस्वागत भाषण दिया। सचिव राजकुमार दीक्षित ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया,कार्यभार ग्रहण करने के समय 2करोड़ 65 लाख का फंडथा हमने उसे बढ़ाकर 3 करोड़की एफ़.डी. कर दी एवं लगभग एक करोड़ कैश इन हैंड संस्था के पास है। लगभग डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में स्कूल भवन कानवीनीकरण, सुसज्जितकॉन्फ्रेंस साल का निर्माण, तृतीयतल में सुसज्जित हॉल का निर्माण, चारनए कमरों का निर्माण महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। संपूर्ण छत्तीसगढ़ के सामाजिक बंधुहर्षोल्लास से दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। आभार प्रदर्शन सहसचिव अनुराग पांडेय ने किया। कार्यक्रम के संयोजक संजय अवस्थी (गीता नगर),सहसंयोजक राघवेंद्र पाठक, गौरव शुक्ला रहें। कार्यक्रम को सफलबनाने में कार्यकारिणी सदस्यों में गिरजा शंकर दीक्षित, जय शंकर तिवारी, श्रीकांत अवस्थी, आशीष बाजपेई, प्रभात पांडेय, पंकज तिवारी, अशोक दीक्षित, लखनलाल बाजपेई मन्नू, सोमेश दीक्षित, आशुतोष द्विवेदी, अजय बाजपेई ने तन-मन से सहयोग प्रदान कर दीपावली मिलन समारोह को सफल बनाया।
दीपावली मिलन समारोह में कुल 98प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को रजत पदकएवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। समाज के सदस्यों ने राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीयस्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी सम्मानित किया गया। चार प्रतिभावान बच्चों कोसामाजिक सहयोग से गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश मिश्रा एवं विकास तिवारी ने किया।





