CG Transfer : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 7 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक और बड़ा फेरबदल किया है। IAS अधिकारियों के बाद अब राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के 7 अधिकारियों का तबादला किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना सौंपी गई है।
यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है, जब इससे पहले राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया था। अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना से प्रशासनिक कामकाज में भी बदलाव देखने को मिलेगा।तबादला आदेश में किन अधिकारियों को कहां भेजा गया है, इसकी पूरी सूची आदेश के अनुसार आगे दी जाएगी।





