Close

रूस का Luna-25: रूस का ‘मिशन मून’ फेल, चंद्रमा से टकराकर क्रैश हुआ स्पेसक्राफ्ट ‘लूना-25’

Advertisement Carousel

 



इंटरनेशनल न्यूज़। चांद की यात्रा पर निकले रूस के ‘लूना-25′ अंतरिक्ष यान की यात्रा अधूरी रह गई। रविवार को रूस का मिशन मून पर गया लूना-25 स्पेसक्राफ्ट चांद से टकराकर क्रैश हो गया। खबर है कि लूना-25 का कुछ अता-पता नहीं चल रहा है। यह जानकारी रूस की स्पेस एजेंसी ROSKOSMOS ने दी है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को लूना-25 के ‘लैंडिंग’ से पहले इसमें तकनीकी खराबी की खबरें आई थीं।

देश की अंतरिक्ष एजेंसी ‘रोस्कोस्मोस’ ने बताया कि अंतरिक्ष यान में लैंडिंग से पहले की कक्षा में प्रवेश करने की कोशिश करते वक्त अनिर्दिष्ट खराबी आ गई और वैज्ञानिक स्थिति का आकलन कर रहे हैं। अंतरिक्ष एजेंसी ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अभियान के दौरान स्वचालित स्टेशन में एक असामान्य स्थिति उत्पन्न हो गई जिससे निर्दिष्ट मानकों के साथ निर्धारित प्रक्रिया को अंजाम नहीं दिया जा सका।”

रूस का 47 साल में पहला मून मिशन था
1976 में सोवियत युग के लूना-24 मिशन के बाद लगभग पांच दशकों में पहली बार, 10 अगस्त को लूना-25 अंतरिक्ष में भेजा गया। इसके संभावित रूप से लगभग 21-23 अगस्त तक लैंडिंग करने की उम्मीद थी। अभी तक केवल पूर्ववर्ती सोवियत संघ, अमेरिका और चीन ने चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में कामयाबी हासिल की है।

 

scroll to top