#प्रदेश

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार होंगे नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

Advertisement Carousel

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जल्द ही तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारियों संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का जज नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 अगस्त 2026 को हुई बैठक में इन तीनों नामों को मंजूरी दी। इसके बाद नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव को लेकर आधिकारिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। तीनों अधिकारी वर्तमान में न्यायिक एवं विधिक प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में वर्तमान में 13 न्यायाधीश कार्यरत हैं, जबकि हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के 22 पद स्वीकृत हैं। तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद हाईकोर्ट में न्यायिक क्षमता बढ़ेगी और लंबित मामलों के निपटारे में भी तेजी आने की उम्मीद है।इन नियुक्तियों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।a