#crime #प्रदेश

भिलाई के हमर क्लीनिक में नर्स की मौत : स्टाफ रूम में 32 वर्षीय नेहा का शव मिलने से मचा हड़कंप

Advertisement Carousel

 

० 5 साल से थी कार्यरत, एक साल पहले हुई थी शादी, सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्ग। भिलाई के घासीदास नगर वार्ड-23 स्थित हमर क्लीनिक में 32 वर्षीय नर्स नेहा महिलांग की मौत से हड़कंप मच गया। उसका शव अस्पताल परिसर के स्टाफ रूम में मिला। नेहा पिछले करीब पांच वर्षों से हमर क्लीनिक में कार्यरत थी और करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।

जानकारी के अनुसार, नेहा अपने पति के साथ रहती थी। रविवार को पति के कमरे में पहुंचने पर नेहा मृत अवस्था में मिली। घटना की सूचना तत्काल अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ FSL टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने नेहा के पति और उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

मोबाइल और कॉल डिटेल भी खंगाल रही पुलिस

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नेहा ने यह कदम क्यों उठाया और क्या वह किसी तनाव से गुजर रही थी। उसके मोबाइल फोन और कॉल डिटेल की जांच के साथ पुलिस मामले के हर संभावित पहलू को खंगाल रही है।