#crime #प्रदेश

छुट्टी में घर लौटे आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे पर मिला शव

Advertisement Carousel

० धमतरी के कानि डबरी गांव में घटना से मचा हड़कंप, बीजापुर में आमापल्ली में थी आरक्षक की पोस्टिंग

धमतरी। कानि डबरी गांव में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बीजापुर जिले में पदस्थ एक आरक्षक का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर मिला। मृतक की पहचान रूप नारायण नागवंशी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि रूप नारायण बीजापुर जिले के आमापल्ली में आरक्षक के पद पर तैनात थे। वह कुछ दिनों की छुट्टी लेकर अपने गांव आए हुए थे। इसी दौरान घर में उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है।

फिलहाल आरक्षक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।