भिलाई के हमर क्लीनिक में नर्स की मौत : स्टाफ रूम में 32 वर्षीय नेहा का शव मिलने से मचा हड़कंप

  ० 5 साल से थी कार्यरत, एक साल पहले हुई थी शादी, सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस ने शुरू की जांच दुर्ग। भिलाई के घासीदास नगर वार्ड-23 स्थित हमर क्लीनिक में 32 वर्षीय नर्स नेहा महिलांग की मौत से हड़कंप मच गया। उसका शव अस्पताल परिसर के स्टाफ रूम में मिला। नेहा पिछले करीब पांच वर्षों से हमर क्लीनिक में कार्यरत थी और करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। जानकारी के अनुसार, नेहा अपने पति के साथ रहती थी। रविवार को पति के कमरे में पहुंचने पर नेहा मृत अवस्था में मिली। घटना की सूचना तत्काल अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ […]

बड़ी खबर: भिलाई के वेलनेस स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर-महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

  भिलाईनगर। जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। स्मृतिनगर पुलिस की कार्रवाई में स्पा सेंटर मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन और 1,900 रुपये नकद समेत आपत्तिजनक सामग्री और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुनवानी के ली वेलनेस स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सेंटर में दबिश दी। जांच में सामने आया कि मैनेजर तनय […]

भिलाई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

  ० सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर तड़के हुआ हादसा, कार के उड़े परखच्चे; पुलिस को वाहन से शराब की बोतलें मिलीं दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर गुंडिचा मंडप के सामने एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा भिलाई नगर थाना क्षेत्र में सुबह करीब 4 बजे हुआ। मृतकों की पहचान दीपक गुप्ता और कौशिक दास के रूप में हुई है। दोनों सेक्टर-6 भिलाई के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और […]

Big news : भिलाई नगर निगम आयुक्त राजीव पांडेय का तबादला, सुरुचि सिंह बनीं पहली महिला आयुक्त

  भिलाई। भिलाई नगर निगम में लंबे समय से चल रहे प्रशासनिक विवाद के बीच आखिरकार निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय का तबादला कर दिया गया है। राज्य सरकार ने उन्हें अपर संचालक, उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर पदस्थ किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। राजीव कुमार पांडेय और महापौर नीरज पाल के बीच पिछले काफी समय से विभिन्न प्रशासनिक मुद्दों को लेकर खींचतान चल रही थी। महापौर और कांग्रेस पार्षदों ने आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर लगातार मोर्चा खोला हुआ था। हालांकि, इस संबंध में दायर याचिका हाईकोर्ट से खारिज हो गई थी, लेकिन अब जारी हुए […]