नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर (आईएएस) अब संचालक, नगरीय प्रशासन के पद पर पदस्थ हुए

रायपुर (राजेन्द्र ठाकुर) .छ.ग. शासन के अंदेशानुसार आईएएस नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर भा.प्र.से 2011 को संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पद पर पदस्थापित हुये।
इस अवसर पर उन्होनें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणी बोरा से भेंट कर अपने दायित्वों के निष्ठापूर्ण निर्वहन का लेकर आश्वस्त किया। श्री क्षीरसागर इसके पूर्व मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर के अलावा राज्य के विभिन्न जिले क्रमशः गरियाबंद, महासमुंद एवं जिला कांकेर में कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहते हुये अपने दायित्वों के निष्ठापूर्ण कार्य निर्वहन कर चुके है। श्री क्षीरसागर से शहरी विकास, सुशासन और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में उनके अनुभव एवं प्रशासनिक दक्षता से छ.ग. राज्य के शहरी क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेंगी।





