#प्रदेश

Raipur Road Accident: खरोरा में ट्रक और क्रेटा की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

Advertisement Carousel

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक और क्रेटा कार की जोरदार टक्कर में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना खरोरा थाना क्षेत्र के रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में शिवम साहू की मौत हो गई। वहीं कार में सवार ओमप्रकाश साहू, संजय साहू और रामेश्वर केंवट घायल हुए हैं।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के पीछे तेज रफ्तार, लापरवाही या अन्य किसी वजह को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

यातायात रहा सामान्य

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। फिलहाल रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।