CG Accident News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो मासूमों की मौत; पिता गंभीर, चालक फरार

  बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनका पिता गंभीर रूप से घायल है। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के पास डौंडीलोहारा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पिता और दो बच्चे बाइक से निकले थे जानकारी के मुताबिक, परसुली निवासी पवन सोनकर अपने 3 वर्षीय बेटे हिमांशु सोनकर और 12 वर्षीय भतीजे नमन कुमार सोनकर के साथ बाइक क्रमांक CG 24 S 1107 से निकले थे। […]

CG Accident: बालोद में कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

  बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। करहीभदर के पास कर्मचारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। बालोद से धमतरी जा रही थी बस जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस धमतरी की डीआरडी कंपनी की बताई जा रही है। बस में कंपनी के बड़ी संख्या में कर्मचारी सवार थे। शनिवार सुबह बस बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान करहीभदर के पास बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना […]

Baloda Bazar Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, 27 लोग घायल; दो महिलाओं को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

  बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुरुवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला और बच्चों समेत 27 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दो महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु हादसा कसडोल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-130 बी पर सेल और छांछी के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि माजदा वाहन में 30 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। सभी बेमेतरा जिले के मुरकुटा नांदघाट गांव से गिरौदपुरी धाम में बाबा गुरु घासीदास के दर्शन […]

Raipur Road Accident: खरोरा में ट्रक और क्रेटा की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

  रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक और क्रेटा कार की जोरदार टक्कर में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना खरोरा थाना क्षेत्र के रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में शिवम साहू की मौत हो गई। वहीं कार में सवार ओमप्रकाश साहू, संजय साहू और रामेश्वर केंवट घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती हादसे की […]

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो में टक्कर, एक की मौत; कई घायल

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में बनारस रोड पर देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों को लेकर उत्तर प्रदेश से हैदराबाद जा रही बस और एक बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार कई लोगों के घायल होने की सूचना है। दुद्धी से हैदराबाद जा रही थी मजदूरों से भरी बस जानकारी के मुताबिक बस उत्तर प्रदेश के दुद्धी से मजदूरों को लेकर तेलंगाना के हैदराबाद जा रही थी। वाड्रफनगर के पुराने नर्सरी के पास पहुंचते ही बस की बोलेरो से टक्कर […]

तखतपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, चालक फरार

  बिलासपुर/तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जुनापारा चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू […]

बेमेतरा में बड़ा स्कूल बस हादसा, 18 बच्चों से भरी बस खेत में पलटी; कई बच्चे घायल

  बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, जिससे बस में सवार कई बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, स्कूल बस क्रमांक CG 25 A 0218 में करीब 17 से 18 बच्चे सवार थे। बस सिंघपुर-झाल मार्ग पर खड़सरा और झाल के बीच पहुंची थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। ग्रामीणों ने बच्चों को बस से निकाला हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ड्राइवर और कंडक्टर की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया। घायल बच्चों […]

कोरबा में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साई भीड़ ने किया चक्काजाम

  कटघोरा। कोरबा जिले के बांकीमोंगरा में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। चांदनी चौक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक ट्रेलर के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर रोंगा-बांकीमोंगरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे मार्ग पर घंटों यातायात प्रभावित रहा और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग चक्काजाम की सूचना मिलते […]

स्कूल बस की चपेट में आने से 2 साल के मासूम की मौत, गुस्साए परिजनों ने थाने का किया घेराव

रायपुर। रायपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में निजी स्कूल बस की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने विधानसभा थाने पहुंचकर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। स्कूल बस की चपेट में आया मासूम राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित सर्विस रोड पर मंगलवार सुबह एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय बस स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही थी।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के […]

दंतेवाड़ा में बड़ा सड़क हादसा: महेंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस पलटी, 10-12 यात्री घायल

  ० भांसी थाना क्षेत्र के धुरली के पास तड़के हुआ हादसा, जवानों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; पुलिस जांच में जुटी दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। महेंद्रा ट्रेवल्स की एक यात्री बस भांसी थाना क्षेत्र के धुरली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। तड़के करीब साढ़े चार बजे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे धुरली के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों […]