CG Health Alert: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 38 एक्टिव केस, कोरोना के 2 मरीज; स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराएं नहीं, लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांच

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू और कोरोना के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू के 152 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 114 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 38 मरीज अभी एक्टिव हैं। कोरोना के भी 2 मरीज मिले हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- पैनिक की जरूरत नहीं
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में मौजूदा स्थिति को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि मरीजों की जांच के लिए जिला अस्पताल और मेकाहारा में पर्याप्त व्यवस्था की गई है।मंत्री के मुताबिक कोरोना से बचाव के लिए पहले लगाए गए डोज के कारण लोगों में इम्यून पावर बनी हुई है।
152 में से 114 मरीज हुए स्वस्थ
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में स्वाइन फ्लू के अब तक 152 मामले सामने आए हैं। इनमें से 114 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 38 मरीजों का इलाज चल रहा है।इसके अलावा कोरोना संक्रमण के भी दो मामले सामने आए हैं।
लक्षणों को नजरअंदाज न करें
स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू या कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें। लक्षण महसूस होने पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज लें।स्वास्थ्य विभाग का जोर फिलहाल लोगों को जागरूक करने, समय पर जांच और उपचार उपलब्ध कराने पर है।




