CG Health Alert: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 38 एक्टिव केस, कोरोना के 2 मरीज; स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराएं नहीं, लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांच

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू और कोरोना के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू के 152 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 114 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 38 मरीज अभी एक्टिव हैं। कोरोना के भी 2 मरीज मिले हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- पैनिक की जरूरत नहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में मौजूदा स्थिति को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि मरीजों की जांच के लिए जिला अस्पताल और […]

छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा: 130 मरीज मिले, 31 एक्टिव; रायपुर में सबसे ज्यादा 60 केस

  रायपुर . छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (Seasonal Influenza A-H1N1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश में 130 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 99 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 31 मरीज फिलहाल एक्टिव हैं। H1N1 के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को संक्रमण की रोकथाम, मरीजों की पहचान, निगरानी, उपचार और रिपोर्टिंग को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा संक्रमण राजधानी रायपुर में तीन नए मरीज सामने आने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 60 पहुंच गई है। इनमें करीब […]

Chhattisgarh H1N1: प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 130 मामले, 31 मरीज एक्टिव; रायपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश में 130 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 99 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 31 मरीजों का इलाज अभी जारी है। राहत की बात यह है कि अब तक संक्रमण से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है। रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में H1N1 के तीन नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। इनमें करीब 11 मरीज फिलहाल एक्टिव बताए जा […]

छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! दुर्ग में 6 मरीज मिले, 2 का इलाज जारी; बिलासपुर में भी 7 केस

  दुर्ग। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। राहत की बात यह है कि इनमें से 4 मरीज उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 2 मरीजों का इलाज अभी जारी है।इनमें से एक मरीज का उपचार एम्स रायपुर और दूसरे का सेक्टर-9 अस्पताल में चल रहा है। सर्दी-खांसी और बुखार के मरीजों पर नजर स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में इन दिनों सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। स्वाइन फ्लू […]

दिल्ली में स्वाइन फ्लू का कहर! H1N1 के 1,777 से ज्यादा मामले, एक दिन में मिले 114 नए मरीज

  नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक दिल्ली में इन्फ्लुएंजा-ए के करीब 2,392 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें H1N1 के 1,777 से अधिक मामले शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अकेले गुरुवार को 114 नए H1N1 मरीज सामने आए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में राजधानी में संक्रमण की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के साथ रोकथाम और नियंत्रण के उपायों पर चर्चा की जा रही है। 35 अस्पतालों पर विशेष निगरानी दिल्ली सरकार के मुताबिक अस्पतालों में मरीजों के इलाज […]