CG Health Alert: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 38 एक्टिव केस, कोरोना के 2 मरीज; स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराएं नहीं, लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांच

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू और कोरोना के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू के 152 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 114 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 38 मरीज अभी एक्टिव हैं। कोरोना के भी 2 मरीज मिले हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- पैनिक की जरूरत नहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में मौजूदा स्थिति को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि मरीजों की जांच के लिए जिला अस्पताल और […]

CG Health Alert: छत्तीसगढ़ में कोरोना की फिर एंट्री, रायपुर-राजनांदगांव में मिले मरीज; स्वाइन फ्लू के 37 केस एक्टिव

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रायपुर और राजनांदगांव में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। एक मरीज का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है, जबकि दूसरे मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदेश में पहले से ही स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना संक्रमण मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। दोनों संक्रमित मरीजों की निगरानी कोरोना प्रोटोकॉल के तहत की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं बरतने और तत्काल जांच कराने की अपील की है। संपर्क में आए लोगों […]