#राष्ट्रीय

LPG Booking Rule: गैस सिलेंडर बुकिंग का नियम बदला, अब 45 नहीं सिर्फ 25 दिन करना होगा इंतजार; ग्रामीण ग्राहकों को बड़ी राहत

Advertisement Carousel

 

नई दिल्ली। घरेलू LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने LPG रीफिल बुकिंग के अंतराल को 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के घरेलू LPG ग्राहक समान रूप से 25 दिन के अंतराल पर अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे। पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल विपणन कंपनियों को इस बदलाव को तत्काल लागू करने का निर्देश दिया है।

ग्रामीण उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा फायदा

अब तक शहरी इलाकों में 25 दिन बाद रीफिल बुक करने की अनुमति थी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों को 45 दिन का इंतजार करना पड़ता था। नए फैसले के बाद यह अंतर खत्म हो गया है।यानी अब देशभर के सभी घरेलू LPG ग्राहकों के लिए 25 दिन का एक समान नियम लागू होगा।

क्यों बदला गया नियम?

सरकार के मुताबिक LPG की मौजूदा आपूर्ति स्थिति में सुधार हुआ है और रीफिल का बैकलॉग भी काफी कम हुआ है। इसी को देखते हुए पहले लगाए गए मांग-प्रबंधन प्रतिबंधों में ढील दी गई है।

इस साल LPG आपूर्ति पर दबाव के बीच ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग बुकिंग अंतराल तय किया गया था। अब स्थिति बेहतर होने के बाद सरकार ने इसे फिर से समान कर दिया है।

अब क्या होगा?
0 25 दिन बाद अगला LPG सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
0 ग्रामीण उपभोक्ताओं को 45 दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
0 शहरी और ग्रामीण ग्राहकों के लिए बुकिंग अंतराल समान होगा।
0 तेल विपणन कंपनियों को नया नियम तत्काल लागू करने का निर्देश दिया गया है।

ग्राहकों के लिए बड़ी राहत

इस फैसले से खासकर उन ग्रामीण परिवारों को राहत मिलेगी, जहां LPG की खपत के बाद अगला सिलेंडर बुक करने के लिए 45 दिन का इंतजार करना पड़ता था। सरकार का यह कदम LPG की उपलब्धता को उपभोक्ताओं के लिए ज्यादा सुविधाजनक बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।