LPG Booking Rule: गैस सिलेंडर बुकिंग का नियम बदला, अब 45 नहीं सिर्फ 25 दिन करना होगा इंतजार; ग्रामीण ग्राहकों को बड़ी राहत

  नई दिल्ली। घरेलू LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने LPG रीफिल बुकिंग के अंतराल को 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के घरेलू LPG ग्राहक समान रूप से 25 दिन के अंतराल पर अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे। पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल विपणन कंपनियों को इस बदलाव को तत्काल लागू करने का निर्देश दिया है। ग्रामीण उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा फायदा अब तक शहरी इलाकों में 25 दिन बाद रीफिल बुक करने की अनुमति थी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों को 45 दिन का इंतजार करना पड़ता था। नए फैसले के बाद यह अंतर […]