स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, सितंबर में शुरू होगा आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय ने 1812 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती संविदा आधार पर की जाएगी और योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए जाएंगे।
भर्ती प्रक्रिया संबंधित जिले में गठित प्रबंधन एवं संचालन समिति, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के माध्यम से पूरी की जाएगी। भर्ती में व्याख्याता, शिक्षक, प्रधानपाठक, सहायक शिक्षक समेत विभिन्न पद शामिल हैं।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा से होगी भर्ती
विभाग के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी रहेगा। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम और अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी ऑनलाइन भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।
सितंबर में आएगा आवेदन लिंक
स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर सितंबर 2026 में ऑनलाइन आवेदन का लिंक जारी किया जाएगा। वहीं लिखित भर्ती परीक्षा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है।
विभाग ने अभ्यर्थियों से भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर नियमित नजर रखने की अपील की है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि रिक्त पदों की संख्या परिवर्तनशील हो सकती है।
इन पदों पर होगी भर्ती
| पद | रिक्तियां |
|---|---|
| व्याख्याता हिंदी | 51 |
| व्याख्याता अंग्रेजी | 65 |
| व्याख्याता संस्कृत | 47 |
| व्याख्याता भूगोल/अर्थशास्त्र | 5 |
| व्याख्याता इतिहास/राजनीति | 6 |
| व्याख्याता सामाजिक विज्ञान | 52 |
| व्याख्याता गणित | 49 |
| व्याख्याता जीव विज्ञान | 39 |
| व्याख्याता वाणिज्य | 104 |
| व्याख्याता रसायन | 44 |
| व्याख्याता भौतिक | 53 |
| प्रधान पाठक प्राथमिक शाला | 27 |
| प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला | 24 |
| सहायक शिक्षक | 590 |
| शिक्षक हिंदी/संस्कृत | 34 |
| शिक्षक अंग्रेजी | 106 |
| शिक्षक कला | 72 |
| शिक्षक विज्ञान | 56 |
| शिक्षक गणित | 68 |
| व्यायाम शिक्षक | 50 |
| ग्रंथपाल | 60 |
| शिक्षक कंप्यूटर | 40 |
| प्रयोगशाला सहायक | 170 |
| कुल | 1812 |




