स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, सितंबर में शुरू होगा आवेदन
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय ने 1812 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती संविदा आधार पर की जाएगी और योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया संबंधित जिले में गठित प्रबंधन एवं संचालन समिति, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के माध्यम से पूरी की जाएगी। भर्ती में व्याख्याता, शिक्षक, प्रधानपाठक, सहायक शिक्षक समेत विभिन्न पद शामिल हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा से होगी भर्ती विभाग के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। […]



