Close

बेगूसराय गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

बेगूसराय

बेगूसराय

बेगूसराय गोलीकांड के 2 दिन बाद बिहार पुलिस मास्टरमाइंड केशव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों ने बेगूसराय जिले में नेशनल हाईवे 28 पर करीब 30 किलोमीटर तक फायरिंग कर आतंक मचाया था। गोलीकांड में एक शख्स की मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए। चारों आरोपियों का नाम सुमित, युवराज, नागा केशव और अर्जुन बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी पुष्टि नहीं हुई है। केशव को झारखंड की झाझा रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया, जिसके बाद उसे बेगूसराय पुलिस को सौंप दिया गया। अन्य 3 संदिग्ध युवराज, अर्जुन और सुमित को पुलिस ने हिरासत में लिया है। नेशनल हाईवे 28 पर 13 सितंबर को 5 जगहों पर 2 बाइक सवारों ने गोलियां बरसाईं थीं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

मास्टरमाइंड केशव से पूछताछ जारी है। SP योगेंद्र कुमार ने कहा कि शुक्रवार दोपहर ढाई बजे मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। खुलासे चौंकाने वाले हो सकते हैं। बेगूसराय पुलिस शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की पूरी जानकारी देगी। इसमें कई सनसनीखेज खुलासे हो सकते हैं। आरोपियों की पूरी पहचान अभी तक नहीं बताई गई है। मगर बताया जा रहा है कि तीन आरोपी बेगूसराय जिले के ही रहने वाले हैं और आपराधिक छवि के हैं। केशव पहले भी जेल जा चुका है।

11 लोगों को मारी थी गोली, एक की मौत

बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-28 स्थित गोधना क्षेत्र में 13 सितंबर को शाम 4 बजे फायरिंग की वारदात सामने आई थी। 40 मिनट तक चली इस फायरिंग में हाईवे के 25 किलोमीटर के बीच 5 जगहों पर बाइक सवारों ने गोलियां बरसाईं थी।

फायरिंग में 11 लोगों को गोली लगी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। फायरिंग वाली पांच में चार जगहों पर लोगों ने कहा-एक बदमाश बाइक चला रहा था तो पीछे बैठा दूसरा शख्स जिसे मन किया, गोली मारता रहा। वहीं, मल्हीपुर चौक पर पान की दुकान पर बैठे युवक ने कहा कि उसने देखा कि तीन बाइक से बदमाश आए थे।

 

यह भी पढ़े:-छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विकासखण्ड में दो रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे

One Comment
scroll to top