#crime #प्रदेश

Haridwar News: चाय के खोखे में फंदे से लटका मिला व्यक्ति, निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की बताई जा रही पहचान

Advertisement Carousel

 

हरिद्वार। भूपतवाला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चाय के खोखे के अंदर एक व्यक्ति फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सुरेंद्र कोली के रूप में बताई जा रही है, जिसे निठारी कांड का आरोपी बताया गया है।

झुग्गी में रहकर चलाता था चाय का खोखा

स्थानीय जानकारी के अनुसार सुरेंद्र पिछले कुछ समय से भूपतवाला क्षेत्र की एक झुग्गी में रह रहा था। वह पास में ही चाय का खोखा लगाकर अपना गुजर-बसर करता था। शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों को खोखे के अंदर कुछ असामान्य नजर आया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोखे के अंदर जांच की तो वहां एक व्यक्ति फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

मौत की वजह स्पष्ट नहीं

फिलहाल पुलिस ने मौत के कारण को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।