Haridwar News: चाय के खोखे में फंदे से लटका मिला व्यक्ति, निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की बताई जा रही पहचान

  हरिद्वार। भूपतवाला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चाय के खोखे के अंदर एक व्यक्ति फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सुरेंद्र कोली के रूप में बताई जा रही है, जिसे निठारी कांड का आरोपी बताया गया है। झुग्गी में रहकर चलाता था चाय का खोखा स्थानीय जानकारी के अनुसार सुरेंद्र पिछले कुछ समय से भूपतवाला क्षेत्र की एक झुग्गी में रह रहा था। वह पास में ही चाय का खोखा लगाकर अपना गुजर-बसर करता था। शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों को खोखे के अंदर […]

जयपुर में खौफनाक हत्याकांड : पत्नी और 3 बेटियों की बेरहमी से हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

  जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या से सनसनी फैल गई है। करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और तीन बेटियों की हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान राहुल झा के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने घर में निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली ईंट और पत्थर के टुकड़ों से पत्नी और तीनों बेटियों के सिर पर हमला किया। हमले में चारों की मौत हो गई। 17 से 23 साल के बीच थी बेटियों की उम्र मृतकों में […]

Delhi Play School Case: साढ़े तीन साल के मासूम से मारपीट और यौन दुर्व्यवहार का आरोप, जांच के लिए बनी समिति

  नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर स्थित एक प्ले स्कूल में साढ़े तीन साल के बच्चे के साथ कथित मारपीट और यौन दुर्व्यवहार का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। आरोप है कि स्कूल के शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों ने बच्चे को कुर्सी से बांधकर पीटा। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने जांच समिति गठित की है। दो दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश शिक्षा विभाग ने गठित समिति को दो दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। समिति की अध्यक्षता अतिरिक्त शिक्षा निदेशक करेंगे। जांच बाल संरक्षण से जुड़े नियमों और निर्धारित कानूनी प्रावधानों के तहत की जाएगी। बच्चे के […]

3 महीने की गर्भवती थी पंजाबी इंफ्लूएंसर मनजीत कौर, पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया; 54 दिन बाद मौत

  चंडीगढ़। पंजाबी इंफ्लूएंसर मनजीत कौर को कथित तौर पर अगवा कर मोरिंडा के जंगल क्षेत्र में शहतूत के पेड़ से बांधकर जिंदा जलाने के मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात के समय मनजीत करीब तीन महीने की गर्भवती थी। मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद अब पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं उसकी हत्या की वजह गर्भावस्था तो नहीं थी। घटना 3 जुलाई की देर रात की बताई जा रही है। आरोप है कि मनजीत के परिचित शुभी और पिंदा ने उसे सेक्टर-34 स्थित शराब के ठेके के […]

रक्षाबंधन से पहले भाई ने खेला खूनी खेल, 20 मिनट में दो बहनों की हत्या; पति को भी मारी गोली

  रुड़की। रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले रुड़की में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया। मंगलवार शाम एक भाई ने करीब 20 मिनट के भीतर अपनी दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। पहली वारदात सड़क पर हुई, जबकि दूसरी बहन को आरोपी ने उसके घर पहुंचकर गोली मारी। इस दौरान बहन के पति को भी गोली लगी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। ई-रिक्शा रुकवाकर बड़ी बहन को मारी गोली पहली वारदात प्रीत विहार के पास सेक्टर रोड पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संगीता उर्फ शकुंतला ई-रिक्शा से जा रही थी। इसी दौरान आरोपी भाई वहां पहुंचा और […]

मॉस्को के रेस्तरां में बम धमाका: 3 की मौत, 21 घायल, महिला हमलावर भी मारी गई

  मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को के मध्य क्षेत्र स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। रूसी अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में विस्फोटक लेकर पहुंची कथित महिला भी शामिल है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक, यह घटना कुड्रिन्स्काया स्क्वायर स्थित एक रेस्तरां में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक महिला कथित तौर पर विस्फोटक उपकरण लेकर रेस्तरां के अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे रोक दिया, तभी विस्फोट हो गया। धमाके में महिला, सुरक्षा गार्ड और रेस्तरां में […]

CIA एजेंट बनकर भारतवंशी ने लगाया अरबों का चूना! इंडोनेशिया सरकार तक बनाई पहुंच, रक्षा सौदों में बड़ा फर्जीवाड़ा का दावा

  नई दिल्ली/जकार्ता। भारतीय मूल के एक कारोबारी पर खुद को अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA का एजेंट बताकर इंडोनेशिया सरकार में घुसपैठ करने और अरबों डॉलर के रक्षा सौदों में कथित फर्जीवाड़ा करने का गंभीर आरोप लगा है। यह दावा ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) की एक जांच रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कारोबारी गौरव श्रीवास्तव ने खुद को CIA से जुड़ा अधिकारी बताकर इंडोनेशिया के तत्कालीन रक्षा मंत्री और मौजूदा राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास जीता और रक्षा सौदों के नाम पर प्रभाव स्थापित किया। रक्षा सौदों के नाम पर बनाई करोड़ों की साख आरोप है कि श्रीवास्तव ने इंडोनेशियाई […]

केतन अग्रवाल हत्याकांड: गूगल पर मौत का प्लान, मंगेतर और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश,हुए कई खुलासे

  ० ऑनलाइन खोजे हत्या के तरीके, कई बार किया रिहर्सल, फिर किले से धक्का देकर उतारा मौत के घाट पुणे। महाराष्ट्र के चर्चित रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या की पूरी साजिश पहले से रची थी। दोनों ने गूगल पर हत्या के अलग-अलग तरीके खोजे, कई बार रिहर्सल किया और आखिरकार लोहागढ़ किले से धक्का देकर केतन की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने हत्या को हादसे का रूप देने के लिए ऑनलाइन जहर देने समेत कई […]

केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा: क्रिकेट से शुरू हुई दोस्ती, मंगेतर तक ऐसे पहुंचा आरोपी चेतन

पुणे। पुणे के चर्चित कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में अब सामने आया है कि आरोपी चेतन चौधरी और गोयल परिवार के बीच संपर्क कैसे बना। जांच के मुताबिक, क्रिकेट के मैदान पर हुई दोस्ती ने इस रिश्ते की नींव रखी और बाद में यही संबंध एक कथित साजिश तक पहुंच गया। मामले में पुलिस कई अहम कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, सिया के भाई साहिल और आरोपी चेतन चौधरी की मुलाकात वर्ष 2024 में क्रिकेट के जरिए हुई थी। दोनों की दोस्ती गहरी होने के बाद साहिल ने चेतन की मुलाकात अपनी बहन सिया से […]

बंद घर से उठी दुर्गंध तो खुला दर्दनाक राज, रिटायर्ड दंपति के शव मिलने से सनसनी

  भोपाल। भोपाल में एक रिटायर्ड दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। दो दिन तक घर से बाहर नहीं निकलने के बाद जब मकान से दुर्गंध आने लगी तो किरायेदार छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा खुलते ही अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित सुदामा नगर में एक रिटायर्ड दंपति अपने ही घर में मृत पाए गए। घटना का खुलासा तब हुआ, जब घर से तेज दुर्गंध आने पर मकान में किराये से रह रहे छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर […]