Close

आज का इतिहास 21 सितंबर : आज मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस और विश्व अल्जाइमर दिवस

21 सितंबर को दो महत्वपूर्ण दिवस मनाएं जाते हैं (i) अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस और (ii) विश्व अल्जाइमर दिवस। अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस विश्व में अहिंसा को खत्म करने और लोगों को शांति राह पर ले जाने के लिए मनाया जाता है। जबकि विश्व अल्जाइमर दिवस शरीर के साथ ही दिमाग की सेहत का ख्याल रखने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। आज के इस लेख में हम आपको 21 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 21 सितंबर को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

आज 21 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास
1743- आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा सवाई जयसिंह का निधन 21 सितंबर 1743 को हुआ।
1857- बहादुर शाह द्वितीय ने 21 सितंबर 1857 में अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1895- हिन्दी में हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक अन्नपूर्णानन्द का जन्म 21 सितंबर 1895 को हुआ।
1895- हिन्दी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री अज़रा का जन्म 21 सितंबर 1895 को हुआ।
1905- भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर का जन्म 21 सितंबर 1905 को हुआ, जो 1948 से 1954 तक सौराष्ट्र राज्य के मुख्यमन्त्री रहे।
1926- प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका नूरजहां का जन्म 21 सितंबर 1926 को हुआ, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।
1966- प्रसिद्ध भारतीय तैराक मिहिर सेन ने 21 सितंबर 1966 में आज ही के दिन बास्फोरस की खाड़ी को पार करके एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। 1980- भारतीय फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 को हुआ।
1985- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद अमरनाथ विद्यालंकार का निधन 21 सितंबर 1985 को हुआ।
2000- भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए ‘लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसायटी’की स्थापना 21 सितंबर 2000 में हुई।
2008- रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में 21 सितंबर 2008 को तेल उत्पाद शुरू हुआ।
2009- भाजपा आला कमान ने 21 सितंबर 2009 में महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

scroll to top