#प्रदेश

राष्ट्रीय दायित्व मिलना मेरे लिए सपने के समान — रूपकुमारी चौधरी

Advertisement Carousel

 

रायपुर। अघरिया समाज सेवा समिति, रायपुर द्वारा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने उद्बोधन में रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि “राष्ट्रीय स्तर पर यह दायित्व मिलना मेरे लिए किसी सपने के समान है। मैंने कभी अपने जीवन में नहीं सोचा था कि मुझे राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा। यह निश्चित रूप से मेरे लिए गौरव और सम्मान की बात है।”

उन्होंने अपने सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की यात्रा को याद करते हुए कहा कि जिला पंचायत सदस्य के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत से लेकर विधायक और सांसद बनने तक के सफर में अघरिया समाज के सामाजिकजनों का स्नेह, सम्मान, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन लगातार मिलता रहा है। समाज द्वारा समय-समय पर दिए गए सम्मान और उत्साहवर्धन ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों एवं सामाजिक बंधुओं ने उन्हें हमेशा आशीर्वाद देते हुए एक महत्वपूर्ण सीख दी थी कि “जीवन में कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। चाहे कोई भी कार्य मिले, उसे पूरी ईमानदारी, लगन और अच्छे ढंग से करना चाहिए तथा उस कार्य में नंबर वन रहने का प्रयास करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि समाजजनों द्वारा दी गई यह सीख आज भी उनके जीवन का मूलमंत्र बनी हुई है और प्रत्येक जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं बेहतर ढंग से निभाने की प्रेरणा देती है।

श्रीमती चौधरी ने अघरिया समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए समाज की एकता एवं सक्रिय सहभागिता की प्रशंसा की।

इस अवसर पर अघरिया समाज सेवा समिति के अध्यक्ष श्री देवचरण पटेल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी का समाज की ओर से अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त करने के बाद समाज के बीच उनकी उपस्थिति पूरे अघरिया समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कार्यक्रम के लिए अत्यंत कम समय में उपस्थित होने पर समाज की मातृशक्ति, वरिष्ठजनों एवं युवाओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव तेजराम नायक की विशेष उपस्थिति रही. इस अवसर पर एम.एल. नायक, एस.एल. नायक, डॉ. सीताराम पटेल,धनेश पटेल, बिहारीलाल चौधरी, नित्यानंद पटेल, छबिलाल पटेल, डॉ. टीकम नर्मदा, गजपति नायक, मोहन पटेल, राजेंद्र पटेल, आशीष नायक, क्षीरसागर नायक, दीपक पटेल, दुर्गाचरण पटेल, कैलाश पटेल, बिहारीलाल पटेल, यशवंत नायक, उत्तर नायक, डॉ. सहदेव पटेल, मिथिलेश पटेल, पूरन्दर पटेल, शशिभूषण नायक, हीरालाल पटेल, अग्योदयाल पटेल, दिलीप नायक एवं डॉ. भूमिराज पटेल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

वहीं लता चौधरी, कल्पना पटेल, सरिता पटेल, मंजू पटेल, आशा पटेल, रुक्मणी नायक, मीना पटेल, अन्नू राजेंद्र पटेल, दीप्ति पटेल, यास्मीन नायक, श्रीमती अनुसुइया पटेल, प्रेमकुमारी पटेल, जमुना नायक, ललिता पटेल, मीरा पटेल, लक्ष्मी पटेल एवं विनीता नायक सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं युवा सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन अघरिया समाज सेवा समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. भूमिराज पटेल ने किया। कार्यक्रम के अंत में समाज की ओर से आभार प्रदर्शन धनेश पटेल ने किया।