#प्रदेश

CG School Holiday 2026: स्कूलों में 15 दिन की छुट्टी का ऐलान, दशहरा-दीपावली से लेकर विंटर वेकेशन तक जानें पूरी तारीख

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें जारी कर दी हैं। विभाग के आदेश के मुताबिक तीनों छुट्टियों को मिलाकर स्कूलों में कुल 15 दिन का अवकाश रहेगा।

दशहरा पर 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को लगातार पांच दिनों की छुट्टी मिलेगी।

दीपावली पर भी 5 दिन का अवकाश

वहीं दीपावली की छुट्टी 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। दीपावली के मौके पर भी स्कूल पांच दिनों तक बंद रहेंगे।

दिसंबर में शीतकालीन छुट्टी

साल के अंत में विद्यार्थियों को शीतकालीन अवकाश मिलेगा। यह छुट्टी 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगी। यानी विंटर वेकेशन भी कुल पांच दिनों का होगा।

एक नजर में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
दशहरा अवकाश: 17 से 21 अक्टूबर 2026 — 5 दिन
दीपावली अवकाश: 6 से 10 नवंबर 2026 — 5 दिन
शीतकालीन अवकाश: 24 से 28 दिसंबर 2026 — 5 दिन
कुल अवकाश: 15 दिन

स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से इन अवकाशों को लेकर आदेश जारी किया गया है।