महार समाज महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन, सत्या गांधरला बनीं अध्यक्ष; चारों विकासखंड की महिलाएं रहीं मौजूद

बीजापुर। महार समाज महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन 20 सितंबर 2026 को डॉ. अंबेडकर मंगल भवन में किया गया। कार्यक्रम में बीजापुर जिले के चारों विकासखंड से बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई।
सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का मनोनयन
नई कार्यकारिणी के गठन से पहले समाज के संरक्षक एवं पदाधिकारियों डीएस राम, डी नागेश्वर, जी मल्लाराम, आरडी झाड़ी, जय हिंद लाटकर, मल्लैया दुर्गम, प्रकाश कावरे, राजेंद्र झाड़ी, जे चिन्नना, देवेंद्र झाड़ी और कैलाश रामटेके ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की भूमिका और समाज के उत्थान को लेकर अपने विचार रखे।
इसके बाद सर्वसम्मति से नई महिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
अध्यक्ष: सत्या गांधरला
उपाध्यक्ष: राधा झाड़ी जुमड़े, रमा मोरला, रामजया मरकेला, सम्मका पाटनकर
सचिव: लक्ष्मी वैध
सह सचिव: उर्मिला दुर्गम, सुशीला सुन्नम, कृष्णावेणी जंगम, रुचि झाड़ी
संगठन सचिव: लालेश्वरी दुर्गम
सह संगठन सचिव: किष्टी बाई झाड़ी
कोषाध्यक्ष: सुनीता गांधरला
उपकोषाध्यक्ष: कमला झाड़ी, सुमित्रा केजी, कुम्मर सुनीता
पुराने पदाधिकारियों को बनाया गया संरक्षक
महिला मोर्चा के पुराने पदाधिकारियों को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। इनमें दुर्गेश्वरी रामटेके, मीना दुर्गम, विंकी मोरला और सुशीला जुमड़े शामिल हैं।
नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के मनोनयन पर समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी और समाज के उत्थान एवं महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
समाज के पदाधिकारियों ने दिया सहयोग
कार्यक्रम का संचालन समाज के सचिव केडी झाड़ी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में समाज के कार्यकारी अध्यक्ष अजय दुर्गम, प्रकाश कावरे, बसंत मामडीकर, सतीश झाड़ी, डी सुबैया, निर्मल जुमड़े, विजय झाड़ी, विहान दुर्गम, बापू राम दुर्गम, रामकुमार दुधी, थैलेश झाड़ी समेत अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।





