CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश के आसार; रायपुर में भी बरसेंगे बादल

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र ने प्रदेश के मौसम को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे के दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 22 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं 24 सितंबर को बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में भी अच्छी बारिश हो सकती है।
बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बढ़ाएगा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-मध्य और उससे लगे पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र सोमवार दोपहर तक सक्रिय रहा। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है।
यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान इसके और मजबूत होकर अवदाब से गहरे अवदाब में बदलने की संभावना है। इसके 23 सितंबर की सुबह के आसपास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट के करीब पहुंचने के आसार हैं।
इस मौसम प्रणाली का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने लगा है और आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
इन इलाकों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश भी हुई।
भैरमगढ़ – 5 सेमी
गंगालूर – 4 सेमी
बिहारपुर – 3 सेमी
रतनपुर – 3 सेमी
दुर्ग – 3 सेमी
बेलगहना – 3 सेमी
पेंड्रा रोड – 3 सेमी
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में 22 सितंबर को मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
24 सितंबर को बस्तर में बढ़ेगी बारिश
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 24 सितंबर को बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मानसून की विदाई से पहले बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बदलता रहेगा।ऐसे में अगले कुछ दिनों तक लोगों को बादल, बारिश और गरज-चमक का सामना करना पड़ सकता है।




