#प्रदेश

पूर्व विधायक निवास में तीज पर्व मनाया गया

Advertisement Carousel

 

सिहावा। सिहावा के पूर्व विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने अपने निवास में महिला कांग्रेस के नगरी, बेलर गांव ,कुकरेल एवं मगरलोड के कार्यकर्ताओं को तीज में अपने घर बुलाकर मायके का दुलार दिए। सर्व प्रथम सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने इस तीज मिलन समारोह में भगवान शंकर एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किये महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अंताक्षरी गीत एवं अन्य खेल खेल कर आनंद लिए कार्यक्रम के समापन में डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तीज पर्व की बधाई दिए एवं बताए कि छत्तीसगढ़ में इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि विवाहित महिलाएं तीजा मानने अपने ससुराल से मायका आती है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख समृद्धि के लिए पूरे 24 घंटे का कठोर निर्जला उपवास रखती है महिला तीजा के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है।