Close

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघण्‍टा की पूजा से बढ़ता है आत्‍मविश्‍वास, जानें उनका प्रिय भोग, पूजाविधि

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघण्टा की पूजा की जाती है। देवी भागवत पुराण में बताया गया है कि मां का यह रूप बेहद सौम्य और शांत है, जो सुख-समृद्धि प्रदान करता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है, सुखों में वृद्धि होती है और सामाजिक प्रभाव भी बढ़ता है। लोग आपको सम्‍मान देना शुरू कर देते हैं। देवी भागवत पुराण में बताया गया है कि मां यह रूप बेहद सरल सौम्‍य, शांत और ममतामयी है। मां इस रूप में अपने भक्‍तों की सुख समृद्धि में वृद्धि करती हैं। मां चंद्रघण्‍टा की पूजा करने से आपके सुख और भौतिक सुखों में वृद्धि होती है और मां दुर्गा समाज में आपका प्रभाव बढ़ाती हैं। आइए विस्‍तार से जानते हैं मां चंद्रघण्टा की पूजाविधि, भोग और पूजा मंत्र व आरती।

मां का चंद्रघण्टा नाम कैसे पड़ा
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघण्‍टा की पूजा होती है। मां की पूजा से जीवन में सफलता मिलती है। मां के मस्तक पर घंटे के आकार का चंद्रमा है, इसलिए उन्हें चंद्रघण्‍टा कहते हैं। मां चंद्रघण्‍टा का रूप अलौकिक, तेजस्वी और ममतामयी माना जाता है। मां के इस रूप की पूजा करने से आपको जीवन के हर क्षेत्र में भरपूर कामयाबी प्राप्‍त होती है। मां की पूजा सूर्योदय से पहले करनी चाहिए। पूजा में लाल और पीले गेंदे के फूल चढ़ाने चाहिए। मां के मस्‍तक पर अर्द्धचंद्र के आकार का घंटा शोभायमान है, इसलिए देवी का नाम चंद्रघण्‍टा पड़ा। इनकी पूजा में शंख और घंटों के साथ पूजा करने से मां प्रसन्न होती हैं और कृपा बरसाती हैं।

मां चंद्रघण्टा का स्‍वरूप
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघण्टा की पूजा होती है। मां का रंग सोने जैसा चमकदार है और वह शेर की सवारी करती हैं। उनके आठ हाथों में कमल, धनुष, बाण, तलवार, कमंडल, त्रिशूल और गदा जैसे अस्त्र-शस्त्र हैं। मां के गले में सफेद फूलों की माला और सिर पर चंद्रमा से सुसज्जित रत्नजड़ित मुकुट है। मां हमेशा युद्ध की मुद्रा में तंत्र साधना में लीन रहती हैं। उनकी पूजा करने से आपके तेज और प्रभाव में वृद्धि होती है। कार्यक्षेत्र में आपका आत्‍मविश्‍वास बढ़ता है और आपको समाज में विशेष स्‍थान प्राप्‍त होता है।

मां चंद्रघण्टा की पूजाविधि
0 नवरात्रि में तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का महत्व बताया गया है।
0 सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें और मां का ध्यान करें।
0 मां चंद्रघंटा की मूर्ति को लाल या पीले वस्त्र पर स्थापित करें।
0 मां को कुमकुम और अक्षत अर्पित करें और विधि-विधान से पूजा करें।
0 मां चंद्रघंटा को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। मां को मिठाई और दूध से बनी खीर का भोग लगाएं।
0 पूजा के दौरान मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती और चंद्रघंटा माता की आरती का पाठ भी करें। ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

मां चंद्रघण्‍टा का प्रिय भोग
नवरात्रि में तीसरे दिन मां चंद्रघण्टा की पूजा में खीर का भोग लगाना सबसे उत्‍तम माना गया है। मां को केसर की खीर बहुत पसंद है। आप लौंग, इलायची, पंचमेवा और दूध से बनी मिठाइयां भी मां को भोग में चढ़ा सकते हैं। भोग में मिसरी जरूर रखें और पेड़े भी चढ़ा सकते हैं।

मां चंद्रघण्‍टा की पूजा में लाल रंग का महत्‍व
लाल रंग ताकत और तरक्की का प्रतीक माना जाता है। मां चंद्रघण्‍टा की पूजा में लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। ऐसा करने से मां चंद्रघण्टा आपके परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं। इससे आपके सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। आपकी तरक्‍की होती है और आपके अंदर एक नया आत्‍मविश्‍वास पैदा होता है।

scroll to top