#प्रदेश

BREAKING: सुकमा में IED डिफ्यूज करते वक्त जोरदार ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल

Advertisement Carousel

 

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार को IED डिफ्यूज करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एलाड़मड़गु कैंप के पास IED निष्क्रिय करते वक्त अचानक जोरदार धमाका हो गया। ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF के 4 जवान घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सर्चिंग के दौरान मिली थी IED

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों की टीम इलाके में सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को IED मिलने के बाद उसे निष्क्रिय करने की कार्रवाई शुरू की गई।

IED को डिफ्यूज करने के दौरान अचानक तेज धमाका हो गया। इसकी चपेट में आने से चार जवान घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया।

CRPF की 50वीं वाहिनी के जवान घायल

घायल जवान CRPF की 50वीं वाहिनी के बताए जा रहे हैं। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी है।वहीं, आसपास के क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बल यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि इलाके में कोई और IED या विस्फोटक न हो।