BREAKING: सुकमा में IED डिफ्यूज करते वक्त जोरदार ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल

  सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार को IED डिफ्यूज करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एलाड़मड़गु कैंप के पास IED निष्क्रिय करते वक्त अचानक जोरदार धमाका हो गया। ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF के 4 जवान घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सर्चिंग के दौरान मिली थी IED जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों की टीम इलाके में सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को IED मिलने के बाद उसे निष्क्रिय करने की कार्रवाई शुरू की गई। IED को डिफ्यूज करने के दौरान अचानक तेज धमाका हो गया। इसकी चपेट में आने से चार जवान […]

Sukma News: जंगल में मवेशी चराने गए दो ग्रामीणों पर भालू का हमला, दोनों घायल; इलाके में दहशत

  सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जंगल में मवेशी चराने गए दो ग्रामीणों पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। घटना में दोनों ग्रामीण घायल हो गए। हमले के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। अचानक सामने आया भालू, दोनों पर किया हमला जानकारी के अनुसार, घटना पालामडगू गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर जंगल में दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। पालामडगू के पटेलपारा निवासी पोडीयाम मुड़ा (30) और कवासी हिड़मा (करीब 50) जंगल में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके सामने भालू आ गया। दोनों […]

CG News: सुकमा के पोटाकेबिन में पहली कक्षा की छात्रा की मौत, बिगड़ी तबीयत के बाद घर लाते ही तोड़ा दम

  सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से पोटाकेबिन में पढ़ने वाली पहली कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। ऐर्राबोर पोटाकेबिन में अध्ययनरत बच्ची की तबीयत कई दिनों से खराब थी। गंभीर हालत में परिजन उसे छात्रावास से घर लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने छात्रावास प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान मेटटागुड़ा निवासी मड़कम देवे के रूप में हुई है। वह कोंटा विकासखंड के ऐर्राबोर पोटाकेबिन में पहली कक्षा में पढ़ रही थी। परिजनों के मुताबिक, बच्ची की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। जानकारी मिलने पर वे 27 सितंबर को उसे […]

Sukma News: 62 लाख रुपये का गांजा जब्त, दो कारों से अंतर्राज्यीय तस्करी का भंडाफोड़, कर्नाटक के 3 तस्कर गिरफ्तार

० ओडिशा से लाया जा रहा था 68 किलो गांजा, फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल और नकदी भी बरामद, पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सूखे नशे की अंतर्राज्यीय तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा जब्त किया है। एर्राबोर थाना पुलिस ने दो कारों से 68 किलोग्राम गांजा बरामद कर कर्नाटक के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल फोन, नकदी और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं। घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका गया पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि […]

सुकमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ की कीमत के 223 किलो गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

० फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से हो रही थी तस्करी, 1.11 करोड़ रुपये से अधिक का मादक पदार्थ जब्त सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 223 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, तस्कर एक कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गांजा की खेप ले जा रहे थे। तस्करी की सूचना मिलने पर एसपी मयंक गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और तलाशी के […]