छत्तीसगढ़ विधानसभा के सौंदर्यीकरण को लेकर पहल, सभापति धरमलाल कौशिक सहित समिति के सदस्यों ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सौंदर्यीकरण के लिए गठित विधायकों की समिति ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से सौजन्य भेंट की। समिति के सभापति धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में सदस्यों ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात की।
इस प्रतिनिधिमंडल में विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह, भावना वोहरा और राघवेंद्र सिंह शामिल रहे। यह मुलाकात छत्तीसगढ़ विधानसभा के सौंदर्यीकरण के लिए गठित समिति की गतिविधियों के बीच हुई।





