#प्रदेश

रैम्प योजना के अंतर्गत रायपुर में तीन दिवसीय निर्यात जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

Advertisement Carousel

रायपुर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने तथा प्रदेश के उद्यमियों को निर्यात के अवसरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रैम्प (RAMP) योजना के अंतर्गत चॉइस कंसल्टेंसी द्वारा 19 से 21 नवंबर 2026 तक होटल महेंद्र, रायपुर में तीन दिवसीय निर्यात जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस में APEDA से दिनेश ने उद्यमियों को कृषि एवं खाद्य उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं, APEDA की भूमिका तथा निर्यात संबंधी आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी।

द्वितीय दिवस में ECGC से कौशिक मित्रा ने निर्यात के दौरान वित्तीय जोखिमों, निर्यात ऋण बीमा एवं भुगतान सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। वहीं DGFT से रितेश ने IEC पंजीकरण, निर्यात प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा विदेश व्यापार से संबंधित सरकारी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के तृतीय दिवस में Redwings Logistics से अनिल त्रिपाठी  ने लॉजिस्टिक्स, माल परिवहन, पैकेजिंग एवं अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला से संबंधित व्यावहारिक जानकारियां प्रदान कीं। साथ ही DTIC से उमेंद्र सिंह ने शासन की विभिन्न योजनाओं एवं उद्यमियों को उपलब्ध सहायता और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

तीनों दिनों के दौरान प्रतिभागियों को निर्यात की संभावनाओं की पहचान, अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच, निर्यात पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेज, वित्तीय सुरक्षा तथा लॉजिस्टिक्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के MSME उद्यमियों को निर्यात के लिए तैयार करना तथा उनके उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने में सक्षम बनाना रहा।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में चॉइस कंसल्टेंसी की ओर से जिला समन्वयक क्षितिज पांडेय तथा मास्टर ट्रेनर्स  रोहित शर्मा एवं सुश्री मुनमुन जरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से उद्यमियों को निर्यात से जुड़ी प्रक्रियाओं, उपलब्ध संस्थागत सहयोग एवं वैश्विक बाजार में व्यवसाय विस्तार के अवसरों के संबंध में उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई।