द सेंध लेक सिटी में लक्जरी लिविंग के साथ स्पोर्ट्स और वेलनेस का संगम, Ileseum समेत प्रतिष्ठित अकादमियों से करार

रायपुर। नवा रायपुर में प्रीमियम लाइफस्टाइल और आधुनिक आवासीय सुविधाओं को नया विस्तार देने की दिशा में द सेंध लेक सिटी ने Ileseum समेत देश की प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स और फिटनेस अकादमियों के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। रायपुर के अमूनिया में आयोजित साइनिंग समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और भारतीय बैडमिंटन के दिग्गज पुलेला गोपीचंद मौजूद रहे।
124 एकड़ में विकसित हो रही इंटीग्रेटेड टाउनशिप
नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-4 और 10 में करीब 124 एकड़ क्षेत्र में द सेंध लेक सिटी को प्रीमियम लग्जरी विला आधारित इंटीग्रेटेड टाउनशिप के रूप में विकसित किया जा रहा है। परियोजना में वाटरफ्रंट लिविंग के साथ रिसॉर्ट जैसी जीवनशैली का अनुभव देने की योजना है।
प्रोजेक्ट में लग्जरी विला के अलावा जेडब्ल्यू मैरियट होटल, इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर और प्रीमियम स्पोर्ट्स एवं लाइफस्टाइल क्लब जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं। परियोजना का फोकस आवास के साथ खेल, फिटनेस, वेलनेस, मनोरंजन और सामुदायिक जीवन को एक ही परिसर में जोड़ने पर है।
बच्चों से लेकर परिवारों तक के लिए सुविधाओं पर जोर
द सेंध लेक सिटी की योजना में प्रकृति के करीब रहने के साथ बच्चों और युवाओं के लिए खेल प्रशिक्षण तथा फिटनेस सुविधाओं को भी शामिल किया गया है। परियोजना में क्लब हाउस, खुले स्थान, वाटरफ्रंट और स्पोर्ट्स सुविधाओं को एकीकृत रूप से विकसित करने की बात कही गई है।
परियोजना के प्रमोटर आयुष अग्रवाल ने श्रवण अग्रवाल और अनूप बंसल के साथ परियोजना की परिकल्पना साझा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य लोगों की रोजमर्रा की जीवनशैली में बेहतर आवास, स्वास्थ्य, खेल और मनोरंजन को एक साथ जोड़ना है।
विश्वस्तरीय डिजाइन और आर्किटेक्चर का दावा
परियोजना प्रबंधन के अनुसार, द सेंध लेक सिटी की डिजाइनिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आर्किटेक्ट्स को जोड़ा गया है। विला, खुले स्थान, वाटरफ्रंट, क्लब हाउस और खेल सुविधाओं को एक साझा विजन के तहत विकसित किया जा रहा है।
कंपनी का कहना है कि परियोजना में सुविधा और आधुनिकता के साथ निजता, सामुदायिक जीवन और प्रकृति के करीब रहने के अनुभव को भी महत्व दिया गया है।
पुलेला गोपीचंद से लेकर माइकल फेल्प्स तक की अकादमियों से साझेदारी
साइनिंग समारोह में Ileseum के अलावा कई प्रमुख स्पोर्ट्स और फिटनेस संस्थानों के साथ सहयोग की घोषणा की गई। इनमें शामिल हैं—
बैडमिंटन गुरुकुल बाय पुलेला गोपीचंद
माइकल फेल्प्स स्विमिंग अकादमी
सौरव घोषाल स्क्वैश अकादमी
FITTR — हेल्थ एवं फिटनेस
इन साझेदारियों के जरिए बच्चों और युवाओं को विशेषज्ञ प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा परिवारों के बीच खेल और फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
नवा रायपुर में प्रीमियम लाइफस्टाइल को नया विस्तार
आयुष अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल और अनूप बंसल ने कहा कि Ileseum और प्रतिष्ठित खेल एवं फिटनेस संस्थानों के साथ साझेदारी छत्तीसगढ़ में खेल, स्वास्थ्य और आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी नई संभावनाओं को बढ़ावा देने की दिशा में कदम है।
द सेंध लेक सिटी के जरिए नवा रायपुर में ऐसा आवासीय परिवेश विकसित करने की योजना है, जहां प्रीमियम सुविधाओं के साथ प्रकृति, खेल, फिटनेस, वेलनेस और सामुदायिक जीवन को एक ही अनुभव का हिस्सा बनाया जा सके।





