#प्रदेश

Raipur Durga Puja: नवपत्रिका और कोलाबोऊ पूजन के साथ WRS कॉलोनी में महाषष्ठी के बाद महासप्तमी पूजा शुरू

Advertisement Carousel

रायपुर। डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित श्रीश्री दुर्गा पूजा कमेटी में नवपत्रिका एवं कोलाबौ पूजन के साथ महासप्तमी की पूजा विधिवत शुरू हुई। इस दौरान महिला विंग की सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार नवपत्रिका पूजन किया और सरोवर से जल लाकर घट स्थापना की।

नौ पौधों में नवदुर्गा के स्वरूप का पूजन

कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवाशीष मुखर्जी और सचिव प्रशांत नाग ने बताया कि महिला विंग की ओर से नवपत्रिका की पूजा की गई। इसमें मां नवदुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीकात्मक रूप से अलग-अलग फूल और पौधों के माध्यम से पूजन किया गया।

इसके बाद समीप स्थित सरोवर में कोलाबौ को स्त्री शक्ति के प्रतीकात्मक स्वरूप के रूप में ले जाकर विधि-विधान से पूजा की गई। सरोवर से जल भरकर घट स्थापना की गई और इसके बाद महासप्तमी की मुख्य पूजा प्रारंभ हुई।

महिला समिति की सक्रिय भागीदारी

महासप्तमी के इस विशेष पूजन में महिला समिति की प्रमुख सोम मुखर्जी, अपर्णा राय, सपना सेट, अनामिका मुखर्जी, साथी चटर्जी, रश्मि आचार्य सहित गौतम मुखर्जी, उत्पल घोष, सोम गोस्वामी और सुतलु गोस्वामी उपस्थित रहे।

पूजन के दौरान बंगाली परंपरा और धार्मिक विधि-विधान का पालन किया गया। नवपत्रिका और कोलाबोऊ पूजन के साथ डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में दुर्गोत्सव की धार्मिक गतिविधियों ने उत्सवी स्वरूप ले लिया।