Bhopal Sports News: 31वें नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स अवॉर्ड में 35 खेल हस्तियां होंगी सम्मानित, इशिका चौधरी और जय मीणा को MP खेल रत्न

भोपाल। एचएमजी स्पोर्ट्स 31वें नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड-2026 में देश और प्रदेश की 35 खेल हस्तियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित करेगा। खेल सम्मान समारोह का आयोजन 30 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी (JLU), भोपाल में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग होंगे।
इशिका चौधरी और जय मीणा को मध्य प्रदेश खेल रत्न
एशियन गेम्स 2026 में हॉकी और सॉफ्ट टेनिस में पदक जीतने वाली इशिका चौधरी और जय मीणा को मध्य प्रदेश खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। वहीं कॉमनवेल्थ तलवारबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाली खुशी दाभाड़े को स्पोर्ट्स वूमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।
कुश्ती के द्रोणाचार्य अवॉर्डी और मध्य प्रदेश कुश्ती अकादमी के मुख्य कोच महासिंह राव को लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
450 से अधिक आवेदन, 35 खिलाड़ियों और खेल हस्तियों का चयन
नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स के संपादक एवं आयोजन सचिव इंद्रजीत मौर्य के अनुसार, इस वर्ष अवॉर्ड के लिए देशभर से 450 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। चयन समिति ने विभिन्न श्रेणियों में 35 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल से जुड़ी हस्तियों का चयन किया है।
अवार्ड समारोह में खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षकों, खेल प्रमोटर्स, खेल पत्रकारों, खेल संस्थानों और क्लबों को भी सम्मानित किया जाएगा। सभी चयनित प्रतिभाओं को अवॉर्ड, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल सहित अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।


1996 से लगातार हो रहा खेल सम्मान समारोह
आयोजकों के अनुसार, खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह सम्मान समारोह वर्ष 1996 में शुरू किया गया था और तब से लगातार आयोजित किया जा रहा है। पिछले तीन दशकों में देशभर के एक हजार से अधिक नामी खिलाड़ियों और खेल हस्तियों को इस मंच से सम्मानित किया जा चुका है।
वर्ष 1994 में शुरू हुई नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स खेल पत्रिका ने हाल ही में अपने 33वें वर्ष में प्रवेश किया है।


इन खिलाड़ियों और खेल हस्तियों को मिलेगा सम्मान
मध्य प्रदेश खेल रत्न
- इशिका चौधरी — हॉकी, मध्य प्रदेश अकादमी ग्वालियर
- जय मीणा — सॉफ्ट टेनिस, देवास
स्पोर्ट्स वूमेन ऑफ द ईयर
- खुशी दभाड़े — तलवारबाजी, मध्य प्रदेश अकादमी भोपाल
श्रेष्ठ खिलाड़ी अवॉर्ड
- जतिन भाटी — शूटिंग
- राहिला फिरदौस — क्रिकेट, भोपाल
- शुभम गुप्ता — रोलर स्केटिंग, भोपाल
- प्रेरणा लोखंडे — थ्रोबॉल, भोपाल
- अनुष्का भगत — तैराकी, बिलासपुर
श्रेष्ठ प्रतिभा अवॉर्ड
- दुर्विशा पवार — एथलेटिक्स
- दिविना धुपर — टेनिस, इंदौर
- वरिधि दुबे — बॉक्सिंग
- उजेर खान — स्नूकर-बिलियर्ड्स, भोपाल
- शोभा सरयाम — थ्रोबॉल, भोपाल
लाइफटाइम अवॉर्ड
- महासिंह राव — कुश्ती, द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं मुख्य कोच, मध्य प्रदेश अकादमी
श्रेष्ठ कोच अवॉर्ड
- वंदना उइके — हॉकी
- इंद्रजीत सिकदर — शूटिंग
- संदीप सिंह — एथलेटिक्स
- संजय थवाइत — कराते, भोपाल
- गणेश सागर — ताइक्वांडो, बिलासपुर
- गीतिका पंत — जूडो
खेल प्रमोटर्स अवॉर्ड
- प्रवीन कुमार सोनी — क्रिकेट, नई दिल्ली
- डॉ. हर्ष दवे — फिजिकल एजुकेशन, JLU भोपाल
- प्रशांत सिंह रघुवंशी — कयाकिंग-कैनोइंग, रायपुर
- प्रकाश यादव — वेटलिफ्टिंग, जबलपुर
- बृजेंद्र सिंह — खेल अधिकारी, भेल भोपाल
खेल पत्रकार अवॉर्ड
- आत्माराम भाटी — जनसत्ता, बीकानेर
- प्रवीण सक्सेना — हरिभूमि, भोपाल
- राहुल शर्मा — दैनिक भास्कर, भोपाल
स्पेशल खेल अवॉर्ड
- प्रमोद दीक्षित — सीनियर टेनिस प्लेयर, भोपाल
- महावीर सिंह आर्य — क्रिकेट एनालिसिस, MPCA/BCCI, इंदौर
- सुप्रियो एवं सुब्रो चौधरी — तैराकी रेफरी, भोपाल
- माखन सिंह राजपूत — दिव्यांग क्रिकेटर, उज्जैन
- तोशराम कनोजे — जु-जित्सु/किक बॉक्सिंग, बालाघाट
खेल संस्थान अवॉर्ड
- श्री अरविंदो स्कूल, भोपाल
क्लब अवॉर्ड
- MTFC हॉकी क्लब, भोपाल





