Close

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हुईं शामिल, 33 को गोल्ड मैडल, 6 स्टूडेंट्स को मिली सुपर स्पेशलिस्ट की उपाधि

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी साथ में उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में समारोह संपन्न हुआ। राष्ट्रपति के हाथों 33 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिला। दीक्षांत समारोह में 6 विद्यार्थियों को सुपर स्पेशलिस्ट (M.C.H.)की उपाधि मिली।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदायों के लोग अपनी जीवन-पद्धति, खान-पान, लोक-नृत्य, लोक-संगीत, लोकवाद्यों, कलाओं रीति-रिवाजों, तीज-त्यौहारों, अस्थाओं और अन्य आदिम परंपराओं से काफी प्रभावित हुईं। छत्तीसगढ के पारंपरिक वेषभूषा में सजे आदिवासियों के साथ सामुहिक छायाचित्र लिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदायों के लोग अपने बीच पाकर अभिभूत हो गए। छत्तीसगढ़ के गौरवशाली “पुरखौती मुक्तांगन“ में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ के जनजातीय समाज के गौरव और आत्मसम्मान को बढाने और उन्हे सम्मान देते हुए छत्तीसगढ के सरगुजा, बस्तर और दंतेवाडा जिले के नर्तक दलों के साथ छायाचित्र कराया गया। सरगुजा, बस्तर और दंतेवाडा जिले के नर्तक दलों में शमिल महिला और पुरूषों में पांरपरिक वेषभूषा में संज-संवरकर तैयार थे।

scroll to top