#प्रदेश

Raipur Railway Station: विद्यार्थियों के जीवंत अभिनय ने यात्रियों को किया आकर्षित, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

Advertisement Carousel

 

रायपुर। रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सरस्वती शिशु मंदिर देवेंद्र नगर के विद्यार्थियों ने रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों के प्रभावशाली अभिनय, रोचक संवाद और नारों ने यात्रियों का ध्यान खींचा और उन्हें स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

संवाद और अभिनय से दिया स्वच्छता का संदेश

नुक्कड़ नाटक के जरिए यात्रियों से अपील की गई कि प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकें और निर्धारित कूड़ेदान का इस्तेमाल करें। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय के माध्यम से यह भी संदेश दिया कि रेलवे स्टेशन को स्वच्छ रखना केवल रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर यात्री और नागरिक का भी दायित्व है।

यात्रियों ने उत्सुकता से देखा नाटक

विद्यार्थियों ने आकर्षक संवादों और नारों के जरिए स्वच्छता के महत्व को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों और आम नागरिकों ने नुक्कड़ नाटक को उत्सुकता से देखा और विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पर यात्रियों और नागरिकों से ‘स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ भारत’ का संकल्प लेते हुए अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।

DRM ने की विद्यार्थियों की सराहना

कार्यक्रम में रेलवे के डीआरएम दयानंद, रायपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रबंधक आर.पी. मंडल सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर के सचिव संजय जोशी, प्राचार्य कैलाश तारक सहित शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति और स्वच्छता जागरूकता के संदेश की सराहना की।

Raipur Railway Station: विद्यार्थियों के जीवंत अभिनय ने यात्रियों को किया आकर्षित, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

GK JCB ने नए 3DX Backhoe Loader