CG School Holiday: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में 29 अक्टूबर को स्कूल बंद; आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है, जबकि कुछ इलाकों में बीती रात से बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में कई जिलों में 29 अक्टूबर को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इन 10 जिलों में 29 अक्टूबर को स्कूल बंद जिला प्रशासन के निर्देश पर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। जारी जानकारी के अनुसार, […]

CG School Holiday: तूफान और भारी बारिश के अलर्ट के बीच दंतेवाड़ा में स्कूलों की छुट्टी, 27 अक्टूबर को नहीं आएंगे बच्चे

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव और बारिश की चेतावनी को देखते हुए दंतेवाड़ा जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि छुट्टी केवल छात्र-छात्राओं के लिए लागू होगी। प्राथमिक से हायर सेकेंडरी तक के विद्यार्थियों को राहत जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। हालांकि, शिक्षकों और स्कूल के अन्य संबंधित […]

CG School Holiday 2026: स्कूलों में 15 दिन की छुट्टी का ऐलान, दशहरा-दीपावली से लेकर विंटर वेकेशन तक जानें पूरी तारीख

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें जारी कर दी हैं। विभाग के आदेश के मुताबिक तीनों छुट्टियों को मिलाकर स्कूलों में कुल 15 दिन का अवकाश रहेगा। दशहरा पर 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को लगातार पांच दिनों की छुट्टी मिलेगी। दीपावली पर भी 5 दिन का अवकाश वहीं दीपावली की छुट्टी 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। दीपावली के मौके पर भी स्कूल पांच […]