#राष्ट्रीय

छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 30 नवंबर को जारी होगी मसौदा सूची

Advertisement Carousel

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की घोषणा की है। इस अभियान के जरिए पात्र मतदाताओं, विशेषकर युवाओं और पहली बार मतदान करने जा रहे लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने पर जोर दिया जाएगा। आयोग ने इसके लिए कार्यक्रम और समयसीमा भी निर्धारित कर दी है।

30 नवंबर को प्रकाशित होगी मसौदा मतदाता सूची

निर्वाचन आयोग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम में यह अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत मसौदा मतदाता सूची 30 नवंबर को प्रकाशित होगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची 21 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी।

इस प्रक्रिया में उन युवाओं को भी अग्रिम आवेदन करने का अवसर मिलेगा, जो वर्ष 2027 में 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी कर मतदान के पात्र बनेंगे।

राज्यों को पर्याप्त संसाधन जुटाने के निर्देश

निर्वाचन आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी कराने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।