छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 30 नवंबर को जारी होगी मसौदा सूची

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की घोषणा की है। इस अभियान के जरिए पात्र मतदाताओं, विशेषकर युवाओं और पहली बार मतदान करने जा रहे लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने पर जोर दिया जाएगा। आयोग ने इसके लिए कार्यक्रम और समयसीमा भी निर्धारित कर दी है। 30 नवंबर को प्रकाशित होगी मसौदा मतदाता सूची निर्वाचन आयोग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम में यह अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत मसौदा मतदाता सूची 30 नवंबर को प्रकाशित होगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची 21 जनवरी 2027 […]