आज का राशिफल 7 नवंबर 2026: शनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा धन लाभ, मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: आज शनिवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास है। चंद्रमा शाम 5 बजकर 15 मिनट तक कन्या राशि में रहेंगे, इसके बाद तुला राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा। कुछ राशि वालों को कारोबार में लाभ और मान-सम्मान मिलेगा, तो कुछ को खर्च और भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि: लाभ मिलने की खुशी होगी
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुरुआत में व्यस्तता भरा रह सकता है। हालांकि शाम से रात तक का समय लाभदायक और प्रसन्नतादायक रहेगा। घर में किसी शुभ कार्य का संयोग बन सकता है। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी और पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है।
भाग्य प्रतिशत: 83%
वृषभ राशि: भावुकता पर नियंत्रण रखें
वृषभ राशि वालों को आज कोई सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। वाहन सुख मिलने के भी योग हैं। हालांकि शाम से रात के बीच भावुकता में आकर कोई फैसला लेने से बचें। रिश्तों में संयम बनाए रखें और किसी के साथ वाद-विवाद में उलझने से बचें।
भाग्य प्रतिशत: 85%
मिथुन राशि: गैरजरूरी खर्च पर लगा पाएंगे लगाम
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक खुशियों से भरा रह सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाएंगे और गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे। दिन के पहले हिस्से में सुस्ती महसूस हो सकती है। घरेलू और बाहरी जिम्मेदारियों के कारण थकान रहेगी। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बीतेगा और वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा।
भाग्य प्रतिशत: 89%
कर्क राशि: संपर्क और संबंधों का होगा विस्तार
कर्क राशि वालों के लिए दिनभर की भागदौड़ के बाद शाम का समय सुकून भरा रहेगा। घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ी कोई नई चीज आ सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। पारिवारिक कार्यों में आपकी सक्रियता रहेगी। घर में शुभ कार्य का आयोजन भी हो सकता है। बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
भाग्य प्रतिशत: 83%
सिंह राशि: कारोबार में लाभ के बनेंगे योग
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रह सकता है। कारोबार में लाभ मिलने के योग हैं। धर्म, अध्यात्म और दर्शन के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी नए या अलग तरह के काम में दिलचस्पी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। शाम को मनोरंजन के अच्छे अवसर मिलेंगे। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।
भाग्य प्रतिशत: 81%
कन्या राशि: उपहार और सम्मान मिलने का योग
कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का दिन शानदार रह सकता है। घर की साज-सज्जा और व्यवस्था पर ध्यान देंगे। कला और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोई मनपसंद काम करने का अवसर मिल सकता है। नई तकनीक सीखने की इच्छा होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति के साथ उपहार मिलने के भी योग हैं। मनपसंद खानपान का आनंद लेंगे।
भाग्य प्रतिशत: 87%
तुला राशि: परिवार का साथ और सहयोग मिलेगा
तुला राशि के जातकों के लिए आज कमाई के साथ खर्च भी बना रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। जरूरत से ज्यादा उत्साह में अपनी क्षमता से अधिक काम करना परेशानी बढ़ा सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। शाम का समय रोमांटिक रहेगा और कारोबार में लाभ की स्थिति बनेगी।
भाग्य प्रतिशत: 82%
वृश्चिक राशि: खर्च पर नियंत्रण रखना होगा
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज आय के साथ खर्च भी बढ़ सकता है। खासकर शाम से रात के बीच अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। कारोबार में लाभ के योग हैं, लेकिन अति उत्साह में जोखिम लेने से बचना होगा। बिजली के उपकरणों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है। बातचीत में संयम रखें।
भाग्य प्रतिशत: 78%
धनु राशि: प्रभाव और सम्मान में होगी वृद्धि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रह सकता है। आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। कारोबार में अप्रत्याशित फायदा मिल सकता है और कोई उपहार भी प्राप्त हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें।
भाग्य प्रतिशत: 86%
मकर राशि: कलात्मक क्षमता दिलाएगी फायदा
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रह सकता है। आपकी रचनात्मक और कलात्मक क्षमता कार्यक्षेत्र में लाभ दिला सकती है। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज के साथ दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा। कोई पुरानी योजना पूरी होने से खुशी मिलेगी। पिता और घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्य प्रतिशत: 83%
कुंभ राशि: अधूरे काम पूरे करने पर रहेगा जोर
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आपको अपने कई अधूरे काम निपटाने पड़ सकते हैं। जोखिम भरे कार्यों में सतर्कता बरतें। कारोबार के लिहाज से दिन का दूसरा हिस्सा लाभदायक रहेगा। उपहार मिलने और किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी को आपके सहयोग की जरूरत पड़ सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 75%
मीन राशि: तकनीकी ज्ञान का मिलेगा फायदा
मीन राशि वालों को आज अपने तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिल सकता है। मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं। यात्रा का संयोग बन सकता है, लेकिन इस दौरान सतर्क रहें। कुछ अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं। बच्चों को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत: 84%





