Close

अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम के प्रमुख संत महामंडलेश्वर का निधन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: सोमवार को सुबह अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम के संत महामण्डलेश्वर शारदानंद सरस्वती का निधन हो गया। निधन का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। बता दें की अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम से दुखद खबर सामने आई है, जहा पर अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम के प्रमुख और मृत्युंजय आश्रम दैवी संपद मंडल मैनपुरी संस्था के प्रमुख संत महामण्डलेश्वर शारदानंद सरस्वती का निधन हो गया है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि महामण्डलेश्वर शारदानंद सरस्वती का निधन कैसे हुआ। बताया जा रहा है कि उन्हें मैनपुरी में समाधि दी जाएगी।

scroll to top