#प्रदेश

कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, डेढ़ घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

Advertisement Carousel

राजनांदगांव। कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जिला पुलिस बल और बम स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन की सघन तलाशी ली गई। हालांकि, जांच के दौरान बम होने की सूचना महज अफवाह निकली।

डेढ़ घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन
बम की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी सतर्कता के साथ ट्रेन के डिब्बों की जांच की। इस दौरान यात्रियों में भी चिंता और अफरा-तफरी का माहौल रहा। करीब डेढ़ घंटे तक जांच प्रक्रिया चलने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

सूचना देने वाला हिरासत में
बताया जा रहा है कि ट्रेन में बम होने की सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।