#प्रदेश

मध्यप्रदेश की अधिकारी वंदना मेहरा अटूट की छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति, सुकमा में मिली अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक नई नियुक्ति की है। मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी वंदना मेहरा अटूट को दो साल की प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ बुलाया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया।

सुकमा में अपर कलेक्टर की मिली जिम्मेदारी

वंदना मेहरा अटूट मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की 2008 बैच की अधिकारी हैं। प्रतिनियुक्ति पर आने से पहले वह मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

छत्तीसगढ़ शासन ने उन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सुकमा जिले में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया है। उनकी प्रतिनियुक्ति मध्यप्रदेश सरकार की सहमति और निर्धारित शर्तों के अधीन की गई है।