#प्रदेश

18 नवंबर को होगी विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक, शीतकालीन सत्र से लेकर कई प्रस्तावों पर होगा मंथन

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर, बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11:30 बजे राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में होगी। इसमें प्रदेश के विकास, प्रशासनिक व्यवस्था और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

विधानसभा सत्र को लेकर बन सकती है रणनीति

कैबिनेट बैठक में आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर विशेष चर्चा हो सकती है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक प्रस्तावित है। ऐसे में सदन में पेश होने वाले विधेयकों, विभागीय कार्यों और सरकार की तैयारियों को लेकर मंत्रियों के बीच विचार-विमर्श संभव है।

कई विभागीय प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

शीतकालीन सत्र के अलावा विभिन्न विभागों की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव भी बैठक के एजेंडे में शामिल हो सकते हैं। प्रशासनिक फैसलों, विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा के साथ कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की भी उम्मीद है। बैठक में होने वाले फैसलों का प्रदेश की आगामी नीतियों और योजनाओं पर असर पड़ सकता है।