#धार्मिक

Aaj Ka Panchang 16 November 2026: आज छठ महापर्व का चौथा दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और उषा अर्घ्य का समय

Advertisement Carousel

आज का पंचांग 16 नवंबर 2026 (सोमवार): आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज लोक आस्था के महापर्व छठ का चौथा और अंतिम दिन है। इस दिन व्रती उगते हुए सूर्यदेव को उषा अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा होगा और पारण किया जाएगा। आज श्रवण नक्षत्र और गण्ड योग का संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय।

आज का पंचांग 16 नवंबर 2026

  • दिन: सोमवार
  • संवत: शक संवत 1948, विक्रम संवत 2083
  • मास: कार्तिक
  • पक्ष: शुक्ल पक्ष
  • तिथि: सप्तमी, अगले दिन सुबह 4:19 बजे तक, इसके बाद अष्टमी
  • नक्षत्र: श्रवण, अगले दिन सुबह 2:17 बजे तक, इसके बाद धनिष्ठा
  • योग: गण्ड, सुबह 7:16 बजे तक, इसके बाद वृद्धि योग
  • करण: गरज, दोपहर 3:13 बजे तक, इसके बाद वणिज
  • ऋतु: हेमंत
  • अयन: दक्षिणायन
  • चंद्र राशि: मकर

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 6:44 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 5:27 बजे
  • चंद्रोदय: दोपहर 12:21 बजे
  • चंद्रास्त: रात 11:10 बजे

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

आज सूर्यदेव तुला राशि में रहेंगे और शाम 7:48 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं चंद्रमा का संचार दिन-रात मकर राशि में रहेगा।

आज के शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक
  • अमृत काल: दोपहर 2:40 बजे से शाम 4:27 बजे तक

आज का चौघड़िया मुहूर्त

  • अमृत (सर्वोत्तम): सुबह 6:44 से 8:05 बजे तक
  • काल (सामान्य): सुबह 8:05 से 9:25 बजे तक
  • शुभ (उत्तम): सुबह 9:25 से 10:45 बजे तक
  • रोग (सामान्य): सुबह 10:45 से दोपहर 12:06 बजे तक

आज का अशुभ मुहूर्त

  • राहुकाल: सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक
  • गुलिक काल: दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक
  • यमगंड: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक

छठ पूजा 2026: आज उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन यानी 16 नवंबर को व्रती उगते हुए सूर्यदेव को दूसरा अर्घ्य अर्पित करेंगे। सुबह व्रती नदी, तालाब और अन्य जलाशयों में खड़े होकर भगवान सूर्य की उपासना करेंगे। इसके बाद छठी मइया की पूजा-अर्चना कर व्रत का पारण किया जाएगा।

उषा अर्घ्य के साथ ही 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत संपन्न होगा। इस अवसर पर श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना करते हैं।

आज का उपाय

आज सोमवार और छठ महापर्व के अंतिम दिन सुबह उगते सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करें। छठी मइया की विधि-विधान से पूजा करें और व्रत का पारण करें। इस दिन जरूरतमंदों को अन्न और प्रसाद का दान करना शुभ माना जाता है।

Aaj Ka Panchang 16 November 2026: आज छठ महापर्व का चौथा दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और उषा अर्घ्य का समय

Aaj Ka Rashifal 16 November 2026: मेष