Aaj Ka Rashifal 23 November 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेगी परेशानी

आज का राशिफल, 23 नवंबर 2026: सोमवार का दिन कई राशियों के लिए खुशियां और नए अवसर लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, तो कुछ को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक जीवन में भी कई राशियों को अपनों का सहयोग मिलेगा। आइए जानते हैं ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, शुभ अंक और विशेष उपाय।
मेष राशि : परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा
आज आपका आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ाएगी। नौकरी और कारोबार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी नई योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। बच्चों की उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, थकान और सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों को नजरअंदाज न करें।
भाग्य प्रतिशत : 85%
उपाय: भगवान शिव का दूध और शहद से अभिषेक करें।
वृषभ राशि : कारोबार में लाभ के योग
आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। पुराने लेनदेन और बढ़ते खर्च को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे, हालांकि मेहनत भी अधिक करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत : 81%
उपाय: रुद्राष्टक का पाठ करें।
मिथुन राशि : काम का दबाव बढ़ेगा
आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अधिकारियों की ओर से अतिरिक्त काम सौंपा जा सकता है। कारोबार में लाभ के अच्छे संकेत हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। घर में मेहमानों के आने से रौनक बनी रहेगी। व्यस्तता के बीच अपने लिए भी समय निकालें।
भाग्य प्रतिशत : 83%
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि : सामाजिक गतिविधियों में बढ़ेगी भागीदारी
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रह सकता है। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कोई नया अवसर सामने आ सकता है। सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। पिता और चाचा से सहयोग मिलने के योग हैं। पारिवारिक कारोबार से जुड़े लोगों को भी अच्छा लाभ मिल सकता है।
भाग्य प्रतिशत : 86%
उपाय: श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
सिंह राशि : मेहनत से मिलेगी बड़ी सफलता
आज आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहने वाला है। आपकी मेहनत का उम्मीद से बेहतर परिणाम मिल सकता है। धर्म-कर्म और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। तकनीकी ज्ञान का लाभ कार्यक्षेत्र में मिलेगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
भाग्य प्रतिशत : 86%
उपाय: रुद्राष्टक का पाठ करें।
कन्या राशि : सामाजिक कार्यों में बढ़ेंगे खर्च
आज का दिन कुछ मानसिक उलझनों के साथ शुरू हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों के कारण खर्च बढ़ सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में अपनी समझदारी और बातचीत के कौशल से फायदा उठा सकते हैं। आर्थिक मामलों में बजट बनाकर चलें।
भाग्य प्रतिशत : 79%
उपाय: श्रीगणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
तुला राशि : अचानक धन लाभ के बन रहे योग
आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। परिवार और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। अचानक कहीं से धन प्राप्त होने के योग हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। दिन का उत्तरार्ध उत्साह से भरा रह सकता है।
भाग्य प्रतिशत : 88%
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
वृश्चिक राशि : मेहनत के बाद मिलेगी सफलता
आज सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी समस्या परेशान कर सकती है। बेवजह के खर्च मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं। पड़ोसियों के साथ विवाद से बचें। लोन या सरकारी कामकाज से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें।
भाग्य प्रतिशत : 79%
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।
धनु राशि : साझेदारों का मिलेगा पूरा साथ
आज आपका अनुभव और ज्ञान आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। कारोबार में लाभ मिलेगा और साझेदारी के काम में सहयोगियों का साथ मिलेगा। दिन के पहले हिस्से में व्यस्तता अधिक रहेगी। किसी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।
भाग्य प्रतिशत : 85%
उपाय: तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं।
मकर राशि : शाम को जीवनसाथी के साथ बिताएंगे अच्छा समय
आज दिन की शुरुआत उत्साह और ऊर्जा के साथ होगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च करने की इच्छा बढ़ सकती है। माता और परिवार की किसी वरिष्ठ महिला से सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा लाभदायक हो सकती है। वाहन से जुड़े खर्च सामने आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में दिन के समय हल्की नोकझोंक के बाद शाम सुखद और रोमांटिक रहेगी।
भाग्य प्रतिशत : 87%
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि : खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी
आज स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है। नौकरी में कुछ परेशानियां या तनाव सामने आ सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। किसी मित्र या सहकर्मी की मदद करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में सुधार के अवसर मिलेंगे और शाम का समय सुखद रहेगा।
भाग्य प्रतिशत : 84%
उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें।
मीन राशि : पुरानी परेशानी फिर कर सकती है परेशान
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी और कोई पुरानी समस्या दोबारा सामने आ सकती है। ऐसे में धैर्य से काम लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शाम का समय प्रेम और पारिवारिक सुख के लिहाज से अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। दूर रहने वाले रिश्तेदारों से अच्छी खबर मिलने की संभावना है।
भाग्य प्रतिशत : 82%
उपाय: श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करें।





